बिजली विभाग के गलत नोटिस मिलने से किसान हुआ परेशान

बेतुल - खेड़ली बाजार -- बिजली विभाग की बकाया राशि जमा करने का गलत नोटिस मिलने से ग्राम हथनोरा के किसान परेशान है। पिछले कुछ महीनो में किसान को तीन बार नोटिस दिया गया है। जिसमें कुल 184 रुपए बकाया राशि जमा करने हेतु नेशनल लोक अदालत आने के लिए कहा गया। जबकि किसान के ऊपर बिजली का कोई भी बिल बकाया नहीं है और ना ही किसी भी तरह की शेष राशि बाकी है। हथनोरा के किसान देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि पिछले कुछ महीनो में बिजली विभाग द्वारा बकाया राशि जमा करने के तीन बार नोटिस जारी किए गए हैं। इस तरह के भ्रामक नोटिस जारी करके बिजली विभाग द्वारा हमें परेशान किया जा रहा है।

बार-बार मिल रहे वसूली के नोटिस

नोटिस लेकर बिजली विभाग कार्यालय बोरदेही में जाकर पता करने पर वहां उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि आपके ऊपर कोई भी राशि बकाया नहीं है यह नोटिस गलत जारी हो गया है। देवेंद्र सिंह ने आगे बताया कि कुछ दिनों पूर्व भी पुनः 184 रुपए जमा करने हेतु नोटिस मिला जिस पर वे बिजली विभाग बोरदेही कार्यालय गए जहां पर उन्होंने जेई संतोष चंदेल से मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया और कहा की बार-बार इस तरह के नोटिस मिलने से हम किसान परेशान हो रहे हैं। जेई चंदेल द्वारा उनसे कहा गया कि आपके ऊपर कोई भी बकाया राशि नहीं है आपको नेशनल लोक अदालत जाने की आवश्यकता नहीं है। 

बार-बार परेशान करते हैं बिजली विभाग के कर्मचारी

किसान देवेंद्र सिंह का का कहना है कि जब हमारे बिजली के बिल समय पर जमा किए जा रहे हैं तथा हमारे ऊपर किसी भी प्रकार का कोई बिल बकाया नहीं है तो विभाग द्वारा बार-बार नोटिस जारी कर हमें परेशान क्यों किया जा रहा है। बार-बार गलत नोटिस जारी होने से हम मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं इसके साथ ही हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि बिजली विभाग की लापरवाह कर प्रणाली के चलते क्षेत्र के किसान आए दिन परेशान होते रहते हैं कई बार बिजली विभाग द्वारा छोटे-छोटे किसानों को बिजली चोरी के झूठे प्रकरण में फंसा कर परेशान किया जाता है। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से निवेदन है कि हमारे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारने एवं कर्मचारियों पर अंकुश लगाने का कार्य करें।

संवाददाता - संदीप वाईकर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.