BAFTA 2026 में रेड कार्पेट क्वीन बनीं आलिया भट्ट: सिल्वर गाउन में बिखेरा हॉलीवुड ग्लैमर...

BY-UJJWAL SINGH

BAFTA Awards 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार अगर किसी ने सच में पूरी महफिल लूट ली, तो वो थीं हमारी बॉलीवुड की चमकती सितारा आलिया भट्ट. लंदन के Royal Festival Hall में आयोजित इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड नाइट में आलिया बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं, लेकिन उनके स्टाइल स्टेटमेंट ने उन्हें शो की असली स्टार बना दिया। सिल्वर सीक्विन गाउन में सजी आलिया का लुक ऐसा था कि कैमरे की हर फ्लैश बस उन्हीं पर ठहर गई.

BAFTAs 2026: Alia Bhatt's 'Namaskar' goes viral globally, actress stuns in  Gucci backless sequined gown | People News | Zee News

सिल्वर सीक्विन गाउन में क्लासिक-मीट्स-मॉडर्न वाइब

आलिया ने मशहूर फैशन हाउस Gucci का कस्टम सिल्वर सीक्विन गाउन पहना था, जो पूरी तरह से ग्लैमरस और एलिगेंट था. हॉल्टर-नेक डिजाइन ने उनके स्लिम और टोंड सिल्हूट को खूबसूरती से हाइलाइट किया. गाउन की ड्रामेटिक ओपन-बैक और साइड कटआउट डिटेल्स ने इसमें मॉडर्न टच जोड़ा, जबकि इसकी चमक क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला रही थी.उनका पूरा लुक कहीं न कहीं लेजेंडरी आइकन Marilyn Monroe से इंस्पायर्ड नजर आया और यकीन मानिए, वो इस वाइब को पूरी तरह कैरी भी कर गईं.

Alia Bhatt on 'Alpha' and 'Love and War' at BAFTA 2026 ceremony: ' I'm  curious actually to see the response to both the films' | English Movie  News - The Times of India

फॉक्स-फर स्टोल से बढ़ा रॉयल टच

आलिया ने अपने सिल्वर गाउन के साथ सफेद वॉल्यूमिनस फॉक्स-फर स्टोल कैरी किया, जिसने उनके लुक में रॉयल ड्रामा जोड़ दिया. सिल्वर शिमर और व्हाइट फर का कॉम्बिनेशन इतना शानदार लग रहा था कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो गईं.ज्वेलरी में उन्होंने लंबे डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स पहने, जो लाइट में चमकते हुए उनके कूल-टोन गाउन के साथ परफेक्ट मैच कर रहे थे. सिंपल रिंग्स और मिनिमल एक्सेसरीज़ ने उनके स्टेटमेंट आउटफिट को और उभार दिया.मेकअप की बात करें तो ड्यूई स्किन, सॉफ्ट ब्राउन स्मोकी आई और ग्लॉसी लिप्स ने उनके लुक को यंग, फ्रेश और सॉफिस्टिकेटेड बनाया. साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल ने पूरे अवतार को टाइमलेस फील दिया.

Alia Bhatt Opens BAFTA Debut Speech in Hindi, Wins Applause Online |  Outlook India

बेटी राहा है असली प्रेरणा

रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान आलिया ने अपनी बेटी राहा को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया. उन्होंने कहा कि राहा को बढ़ते देखना उनके लिए किसी जादू से कम नहीं है. काम से उन्हें जितना प्यार है, उतनी ही ताकत उन्हें घर लौटकर बेटी की मुस्कान से मिलती है.ग्लोबल मंच पर चमकती आलिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ बॉलीवुड की नहीं, बल्कि इंटरनेशनल फैशन और सिनेमा की भी क्वीन हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.