ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह कों दी जन्मदिन की बधाई

बहराइच : रुपईडीहा बहराइच ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह का जन्मदिन शुक्रवार कों जन संपर्क कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं शुभचिंतकों ने धूमधाम से मनाया।प्रमुख जय प्रकाश सिंह कों जन्मदिन की बधाई देने के लिए तड़के सुबह से ही आवास पर बधाई देने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया था जो पूरे दिनभर जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।बधाई के क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह से मिलकर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए गुलदस्ता व अंगवस्त्र-स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनायें दी।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाओ के लिए तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर विनोद गिरि उपाध्यक्ष/ जिला सह मीडिया प्रभारी, जीतेन्द्र शर्मा कार्यालय प्रभारी, वैभव सिंह विसेन मंत्री, धर्मेंद्र श्रीवास्तव,नरेंद्र पाल, सुमित शुक्ला आदि उपस्थिति रहे।

 

 

रिपोर्टर : रामनिवास गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.