ब्राह्मण आचार्यों को गोली मारने की घटना पर ब्राह्मण वेलफेयर महासभा ने जताया आक्रोश हरियाणा प्रदेश स्थित कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में महयज्ञ के दौरान हुई थी घटना

बहराइच : मंगलवार को ब्राह्मण वेलफेयर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तथा उसकी प्रतिलिपि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र-हरियाणा को भी भेजकर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करके कड़ी कार्यवाही किए जाने, घायलों के उचित इलाज हेतु समुचित प्रबंध किए जाने तथा आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया की गत दिनों हरियाणा प्रदेश स्थित कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान आचार्य आशीष तिवारी निवासी पटना, बिशेश्वरंगज बहराइच तथा प्रिंस शुक्ला को गोली मार दी गई। जिससे दोनो आचार्य गंभीर रूप से घायल है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, "सर्वे भवन्तु सुखिनः" की कामना करने वालों के साथ महायज्ञ दौरान ऐसी जघन्य घटना होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तथा अक्षम्य है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि, दोनो घायल ब्राह्मण आचार्यों के उचित इलाज हेतु समुचित प्रबंध किया जाए तथा परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और इस प्रकार की जघन्य घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को अविलंब गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। ब्राह्मण वेलफेयर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक बलदेव प्रसाद पांडेय, महामंत्री राजीव कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ल, संगठन मंत्री रवि मोहन शुक्ल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, शिवशंकर पाठक, डा.विभोर पांडेय, मंत्री महेश मिश्र, मंत्री संजय पांडेय, देवीपाटन मंडल संरक्षक आनंद बिहारी शुक्ल, मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी, महामंत्री बलराम पाठक, उपाध्यक्ष पंकज शुक्ल, मीडिया प्रभारी मुकुंद शुक्ल, जिलाध्यक्ष बहराइच पवन पाण्डेय "भाऊ", जिला महामंत्री दुर्गेश शुक्ल, संगठन मंत्री चंदन शुक्ल, कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मणि मिश्र, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी संतोष मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष विशेश्वरगंज अरुण कुमार मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष पयागपुर आलोक शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज जितेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रिसिया पवन कुमार मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष तेजवापुर विशाल पाठक, नगर अध्यक्ष बहराइच प्रतीश शुक्ल, नगर महामंत्री रामेंद्र पांडेय सहित ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के अन्य पदाधिकारियों तथा ब्राह्मण समाज के लोगो ने एक सुर मे इस घटना पर रोष व्यक्त किया तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
रिपोर्टर : संतोष मिश्रा
No Previous Comments found.