फ़िल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की उठी मांग यश भारती पुरुस्कार वापस लिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

बहराइच : फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के द्वारा ब्राह्मणों को लेकर कहे गए गंदे शब्दों,अति निंदनीय बयानों पर उनके विरुद्ध ब्राह्मण समाज में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। विभिन्न ब्राह्मण समाज के संगठनों द्वारा जहां उस बयान की कड़ी निंदा की गई वहीं कई संगठनों ने उनको दिए गए यश भारतीय पुरस्कार वापस लिए जाने की मांग की। इसी कड़ी मे कार्यवाही किए जाने तथा पूर्ववर्ती सरकार में दिए गए यश भारती पुरुष्कार वापस लिए जाने की मांग को लेकर ब्राह्मण वेलफेयर महासभा ने सोमवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को मांगपत्र सौंपा। पत्र के द्वारा ब्राह्मण वेलफेयर महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणो के प्रति दिये बयान के विरुद्ध उन पर कठोर कार्रवाई किए जाने तथा उन्हें दिए गए यश भारती पुरस्कार को वापस लिए जाने की मांग की है। ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्रा ने बताया मांग पत्र की प्रतिलिपि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राज्य सभा सांसद/पूर्व उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश चंद्र शर्मा जी को भी भेजी गई है।
रिपोर्टर : संतोष मिश्रा
No Previous Comments found.