उम्मीद परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ
बहराइच : परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा नवाबगंज जनपद बहराइच में पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (मोबियस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग) से उम्मीद परामर्श केंद्र का शुभारंभ अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसका उद्देश्य प्रत्येक योग्य दम्पत्ति की उनके अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि,खुशहाली हेतु उम्मीद परामर्श केंद्र के माध्यम से बेहतर एवं गुणवत्तापरक परामर्श प्रदान किया जा सके एवं उनकी इच्छा अनुरूप परिवार नियोजन साधनों से जोड़ा जा सके, जिससे अनचाहे गर्भ एवं नियोजित परिवार हेतु सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, बीएचडब्ल्यू , प्रसव कक्ष की स्टाफ नर्स,एवं पी0एफ0आई0 संस्था से जिला प्रतिनिधि रामबरन यादव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य इकाई के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संतोष मिश्रा

No Previous Comments found.