पयागपुर में आज से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान हुआ प्रारंभ

बहराइच : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को प्रतिवर्ष कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वास्थ्य क्षेत्र में आज से 13 फरवरी तक सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा के निर्देशन में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.शरद भारती ने बताया कि कुष्ठ रोग से जुड़े सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने तथा लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2017 से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम “भेदभाव समाप्त कर,गरिमा सुनिश्चित करें ” रखी गई है।  बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रमआज से 13 फरवरी तक क्षेत्र के सभी 87 राजस्व ग्रामों में स्वास्थ्य कर्मियों और ग्राम पंचायतों के सहयोग से मनाया जाएगाकुष्ठ रोग के उपचार हेतु ट्रेस,टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट की रणनीति अपनाई जाती है, जिससे रोगी की शीघ्र पहचान,जांच और इलाज सुनिश्चित हो सके। कुष्ठ रोग का इलाज मल्टी ड्रग ट्रीटमेंट के माध्यम से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। लक्षण दिखने पर आशा या एएनएम  सीएचओ से संपर्क करें अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच व उपचार कराएं।

उन्होंने कुष्ठ एक संक्रामक रोग है,जो माइकोबैक्टीरियम लेप्रे नामक जीवाणु के कारण होता है। यह त्वचा, नसों और मांसपेशियों को प्रभावित करता है। समय पर इलाज न होने पर यह गंभीर विकृति और स्थायी दिव्यांगता का कारण बन सकता है। कुष्ठ रोगियों में पैरों के तलवों में छाले, मांसपेशियों की कमजोरी तथा वजन में कमी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। 
कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण के बारे में एनएमए अनिरुद्ध पाण्डेय ने विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।
त्वचा पर रंगहीन, हल्के या गहरे रंग के धब्बे,त्वचा के दाग-धब्बों में संवेदनहीनता,हाथ या पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन,हाथ,पैर या पलकों में कमजोरी,नसों में दर्द,चेहरे या कान में सूजन/घाव, हाथ या पैरों में दर्द रहित घाव।
इस दौरान डॉ प्रमोद तिवारी, डॉ पल्लवी सिंह,जुगल किशोर चौबे, चन्द्रेश्वर पाठक, पवन कुमार, मनीष द्विवेदी रोहित मिश्रा हिमांशु मिश्रा सहित स्वास्थ्य कर्मी व आशाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : कृष्ण चंद्र शुक्ला

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.