आबादी के पास कुएं में गिरा 10 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू कर महादेव ताल में छोड़ा
बहराइच : नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम बेला मकान, ब्लॉक शिवपुर में आबादी के पास एक कुएं में विशाल मगरमच्छ के गिरे होने की सूचना आज दिनांक 24/07/26 को प्रातः प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नानपारा रेंज वन विभाग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। वन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 10 फीट लंबे मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से कतरनिया घाट वन प्रभाग के महादेव ताल में अवमुक्त कर दिया गया है। वन विभाग की अपील बरसात के मौसम को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, नाला, नहर, तालाब आदि के किनारे अकेले न जाएं और विशेष सतर्कता बरतें। संवेदनशील क्षेत्रों में मगरमच्छ के हमले से बचाव के लिए पोस्टर लगाए जा रहे हैं और जन जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
रिपोर्टर : भोलू
No Previous Comments found.