गंगापुरवा में जंगली जानवर के हमले से 60 वर्षीय महिला घायल, हालत देख मची दहशत

बहराइच : गंगापुरवा गांव में देर रात जंगली जानवर के हमले की आशंका से हड़कंप मच गया। घटना में शिवप्यारी पत्नी मुरारीलाल, उम्र करीब 60 वर्ष, घायल हो गई हैं। सामने आई तस्वीर में महिला के हाथ पर निशान व खून दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि महिला पर हमला करने वाला जंगली जानवर संभवतः तेंदुआ हो सकता है। गौरतलब है कि करीब दो दिन पहले इसी गांव में एक तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ था। अब दोबारा हमले की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण गांव के आसपास दो और तेंदुओं के होने की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद घायल शिवप्यारी को तत्काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच रवाना किया गया है। तस्वीर में उनके शरीर पर कई निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। 

रिपोर्टर : भोलू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.