शूटिंग प्रतियोगिता में बहराइच पुलिस के खिलाड़ियों ने जीते पदक

बहराइच - उत्तर प्रदेश पुलिस की 51वीं वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स, रायफल/रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026 में गोरखपुर जोन की टीम में चयनित बहराइच पुलिस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गोरखपुर जोन के साथ ही बहराइच पुलिस का भी गौरव बढ़ा है।

जनपद सीतापुर में आयोजित प्रतियोगिता में बहराइच पुलिस के म0उ0नि0 मधु गुप्ता (अभिसूचना इकाई), आ0 हिमांशु शुक्ला (थाना साइबर क्राइम), म0आ0 अंजली शुक्ला (मीडिया सेल) और म0आ0 शची पटेल (अभियोजन शाखा) ने गोरखपुर जोन टीम का प्रतिनिधित्व किया। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक ने टीम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन जनपद और पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और पुलिस विभाग का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

रिपोर्टर - भोलू तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.