ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बहराइच - खैरीघाट थाना क्षेत्र के परागी बेली चौकसाहार गांव में बुधवार को 24 वर्षीय विवाहिता संजू देवी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि संजू देवी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अजय यादव के साथ हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों एवं परिजनों से जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

रिपोर्टर - भोलू तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.