कस्बे में सफाई कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं करने पर हड़ताल
बकानी : कस्बे में सफाई कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं करने पर हड़ताल पर जाने के कारण गली मोहल्लों और सड़कों पर गंदगी एवं कचरे के ढ़ेर लग गए हैं । सफाई कर्मियों ने मंगलवार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। बकानी ग्राम पंचायत में 74 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। लेकिन इनको हर महीने वेतन समय पर नहीं दिया जाता है। हर महीने सफाई कर्मीयों को वेतन समय पर नहीं मिलने के कारण अभी यह कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। 4 महीने पहले भी सफाई कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत से नाराज होकर वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल पर चले गए थे और उस समय भी सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। उनका कहना है कि मार्च माह का वेतन अभी तक नहीं मिला, हमें कई प्रकार से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे भी सफाई कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। वेतन नहीं मिलने के कारण इनको अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। उस समय ग्राम पंचायत प्रशासन और कर्मचारियों के बीच एक समिति बनी थी, जिसमें लिखित में सहमति यह थी कि हर महीने की एक तारीख से 7 तारीख के बीच वेतन राशि कर्मचारियों के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत समझौता का पालन नहीं कर रही है। वेतन जमा नहीं होने के कारण वे राशन सामग्री खरीदने के लिए दर-दर भटक रहे हैं एवं कठिन परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत बार-बार समझौते से मुकर जाती है जिसके कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर सफाई व्यवस्था बंद करनी पड़ती है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने के कारण गंदगी के अंबार लग गए हैं ।जगह-जगह नालिया जाम हो गई है और सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। सड़कों पर इस गंदे और बदबूदार पानी भरने के कारण लोगों का मुख्य बाजार में निकलना भी
रिपोर्टर : रमेश शर्मा


No Previous Comments found.