बकरीद पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 लाजवाब पकवान, हर कोई कहेगा – वाह क्या स्वाद है!
बकरीद की दावत में क्या बनाएं? ये 5 खास व्यंजन जरूर करें शामिल
बकरीद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि स्वाद और मेहमाननवाजी का जश्न होता है। 7 जून को मनाए जा रहे इस खास दिन पर आप अपने मेहमानों को कुछ ऐसा परोसें, जो हमेशा उनके ज़हन में बना रहे। पेश हैं पांच ऐसे स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन, जो आपकी दावत को यादगार बना देंगे।
1. शीर खुरमा – मिठास से भरी ईद की शुरुआत
बकरीद पर शीर खुरमा के बिना मिठाई अधूरी लगती है। कंडेंस्ड मिल्क, वर्मिसेली और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स से बना यह पारंपरिक डेज़र्ट हर किसी को लुभाता है। इसे ठंडा करके सर्व करें और तारीफें बटोरें।
2. शामी कबाब – हर बाइट में स्वाद का धमाका
बोनलेस मटन और मसालों से तैयार शामी कबाब, स्नैक्स में सबसे शानदार विकल्प है। इन्हें पहले से तैयार कर फ्रीज़ किया जा सकता है और सर्व करने से पहले ताज़ा तलें।
3. मटन बिरयानी – त्योहार की जान
जब बात ईद की हो, तो मटन बिरयानी कैसे छूट सकती है? खुशबूदार मसालों और जूसी मटन के साथ बनी यह बिरयानी रायते के साथ मेहमानों को जरूर भाएगी।
4. ठंडे ड्रिंक्स – गर्मी में राहत का स्वाद
गर्मियों की बकरीद में ड्रिंक्स ज़रूरी हैं। आप मेहमानों को ठंडा ड्राई फ्रूट शेक या मैंगो ड्रिंक परोस सकते हैं। ये स्वाद के साथ-साथ राहत भी देंगे।
5. फ्रूट कस्टर्ड – हल्का, ठंडा और हेल्दी
मीठे में कुछ हल्का और ठंडा चाहें, तो फ्रूट कस्टर्ड परफेक्ट ऑप्शन है। इसे आप एक दिन पहले बनाकर रख सकते हैं। फलों को ताज़ा काटकर परोसें ताकि स्वाद बना रहे।
इस बकरीद, अपने मेहमानों को ऐसे लज़ीज़ पकवानों से सरप्राइज़ करें, जो स्वाद के साथ उन्हें आपकी मेहमाननवाज़ी का भी एहसास कराएं। ये 5 रेसिपीज़ त्योहार की मिठास को दोगुना कर देंगी।

No Previous Comments found.