भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर सदर के द्वारा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

बक्सर - अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श हेतु श्री शशि भूषण भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर सदर के द्वारा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिनांक-01.07.2025 की अर्हता तिथि के दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित है। भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर सदर द्वारा बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के सभी प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। दिनांक 01 अगस्त 2025 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। दिनांक 01 अगस्त 2025 से 01 सितंबर 2025 तक दावा एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि निर्धारित है। दिनांक 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 202 राजपुर विधान सभा में मतदाताओं की अद्यतन संख्या निम्नवत है :- पुरुष मतदाता 178439, महिला मतदाता 168379 एवं तृतीय लिंग 01.
रिपोर्टर - वरुण मिश्रा
No Previous Comments found.