संगम गणेशोत्सव समिति सतमरा में वीर जननी-जनक गौरव सम्मान एवं सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

बालोद : गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम सतमरा बजरंग चौक में संगम गणेशोत्सव समिति के तत्वावधान में गणेशोत्सव एवं वीर जननी-जनक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर देश की सेवा में समर्पित वीर जवानों के माता-पिता का सार्वजनिक मंच पर आत्मीय सम्मान किया गया तथा रात्रि में मोर ज़हूरिंया सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा एवं विभिन्न सुरक्षा बलों (सेना, पुलिस, सीआईएसएफ, बीएसएफ, फॉरेस्ट आदि) में कार्यरत जवानों के माता-पिता को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें स्व. गुहाराम सांइडा - चोवाराम सांइडा, स्व. छोटू सिन्हा - कौशल सिन्हा, राधेश्याम गजपाल - मुरलीधर गजपाल, खुबलाल सिन्हा - भूपत सिन्हा, श्रीमती गोमती बाई - अशोक कुमार, यादराम सोनवानी - सतीश सोनवानी, हरिराम गंजीर - डोमेन्द्र गंजीर, विष्णुराम गजपाल - भावेश कुमार, डोमार साहू - ललित कुमार, श्रीमती लता बाई साहू - पुनानंद साहू, द्रोपति सिन्हा - भागवत सिन्हा, खिलावन सिन्हा - केवल सिन्हा, उमराव साहू - तेजप्रकाश साहू, मोती बनपेला - मुकुल बनपेला, भूषण केकती - योगेन्द्र कुमार, दुरपेश सिन्हा - कुणाल सिन्हा एवं दिनेश साहू - तेजप्रकाश साहू के परिजनों को वीर जननी-जनक गौरव से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र चन्द्राकर उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्रीमती पूर्णिमा डोमार साहू जनपद सदस्य, गुंडरदेही द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में सोनऊ राम साहू सरपंच, ग्राम पंचायत सतमरा,राजेन्द्र कुमार सेन उपसरपंच, सतमरा, श्रीमती योगिता साहू पूर्व सरपंच, श्री भोजराम साहू प्राधिकृत अंध सेवा सह. सतमरा)शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में संगम गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष नोकेश कुमार, उपाध्यक्ष पंकज यादव, सचिव गिरधारी यादव, संरक्षक ताम्रध्वज साहू एवं समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि आज संगम गणेशोत्सव समिति, सतमरा द्वारा आयोजित इस वीर जननी-जनक गौरव सम्मान समारोह में आप सभी के बीच उपस्थित होकर मैं स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। भगवान श्री गणेश जी के इस पावन पर्व पर देश की रक्षा में लगे हमारे वीर सैनिकों और उनके माता-पिता को सम्मानित करने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है। ​सीमा पर या देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात हमारे जवान रात-दिन जागकर ड्यूटी करते हैं, तभी हम सब अपने घरों में सुरक्षित और निर्भय रहते हैं। लेकिन उस जवान को वीर बनाने वाली उसकी जननी और उसके जनक होते हैं, जो अपने कलेजे के टुकड़े को देश सेवा के लिए समर्पित कर देते हैं। आज सतमरा की इस पवित्र माटी के उन सभी माता-पिता को मैं नमन करता हूँ।​ साथ ही संगम गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी युवा टीम को इस सोच और भव्य आयोजन के लिए हृदय से बधाई देता हूँ। जनपद सदस्य पूर्णिमा डोमार साहू ने कहा कि आज सतमरा के बजरंग चौक में जो दृश्य हम देख रहे हैं, वह देशभक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम है। एक तरफ जहाँ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की भक्ति का वातावरण है, वहीं दूसरी तरफ हमारे गाँव के उन 17-18 वीर परिवारों का सम्मान हो रहा है, जिनके सपूत बीएसएफ, सीआईएसएफ,जी थलसेना और पुलिस बलों में देश का मान बढ़ा रहे हैं। देश की सीमाओं पर तैनात जवान हमारी शान हैं, और उनके माता-पिता हम सभी के लिए वंदनीय हैं। युवा पीढ़ी को इन वीर जवानों और उनके परिवारों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि राष्ट्र प्रथम ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर खोसमन लाल साहू, श्रीमती कुन्ती बाई साहू, योगेश्वर साहू, संत राम सिन्हा रोजगार सहायक, सतमरा एवं लोकेश साहू तथा गांव के गणमान्य नागरिकों में गिरधर यादव, जितेन्द्र कुमार, सहदेव सोनवानी, डॉ. दामन श्रीसंत सतमरा, उमेन्द्र सिन्हा एवं दीनुराम गंजीर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रिपोर्टर : रमेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.