तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 18 महिलाएं घायल, दो गोंदिया रेफर

बालाघाट : रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम पुनी से बटमारा मार्ग पर वैनगंगा नदी के पुल समीप रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 महिलाएं घायल हो गई। जिसमें चार की हालत नाजुक बनी है। इनमें से दो को गोंदिया रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में डोंगरमाली की 15 व बिटोड़ी की 5 महिलाएं धान की रोपाई करने के लिए किरनापुर के नेवरगांव की तरफ जा रही थी। तभी पिकअप पुनी के वैनगंगा पुल की मोड़ाई में पहुंची थी कि वाहन चालक का नियंत्रण खो जाने से वाहन सड़क से सीधे खेत की मेड़ में जाकर पलट गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

रिपोर्टर : विशाल महानंद 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.