परसवाड़ा में भव्य रैली और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ नगर

बालाघाट : विश्व आदिवासी दिवस जिला मुख्यालय सहित समूचे क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। परसवाड़ा में भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा नगर में उत्साह, उमंग और पारंपरिक जोश के साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बड़े देव स्थल से की गई, जो निकाली गई विशाल रैली आकर्षण का केंद्र रहा, रैली में आदिवासी समाज, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य सैकड़ों लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। ढोल ढमाकों और डीजे की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक गीतों पर थिरकते युवक-युवतियों ने रैली को आकर्षण का केंद्र बना दिया। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कृषि उपज मंडी परिसर पहुंची, जहां एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो

गई रैली के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजजनों और नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परसवाड़ा के साथ-साथ आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के
दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और एकता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। पूरे आयोजन ने परसवाड़ा में आदिवासी गौरव और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

रिपोर्टर : विशाल महानंद 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.