पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

बालोद :  एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने-अपने बूथों पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत विशेष दिवस पर 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य की शुरुआत की गईजिले के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने बूथ क्रमांक 19 कोंहगांटोला में अपने बूथ पर आज ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ विशेष दिवस पर 100 सदस्य बनाने के लिए लक्ष्य को सार्थक करते हुए इस अभियान की शुरुआत करके लोगों को सदस्य बनाया।इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता गण व ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने भी अपने बूथ व वार्ड नंबर 19 में इस अभियान के तहत बूथ में रहने वाले लोगों को सदस्य बनाया।इसी क्रम में पार्टी के महामंत्री राकेश छोटू यादव ने भी इस विशेष दिवस पर ग्रामीण मंडल के ग्राम भेड़िया नवागांव में सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों को सदस्य बनाया और साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया।
बालोद के झुर्री पारा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने भी लोगों को सदस्य बनाया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में जिले के हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया गया, इसके अंतर्गत हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों से संपर्क कर नये सदस्य बनाए गए, और सदस्यों का नवीनीकरण किया गया।इस अभियान में ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम साहू,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला, बूथ अध्यक्ष गणेश राम साव, मनोज चांडक, संजय सानू, कुलदीप यादव ,संजय शर्मा, उत्तम साहू, राज सोनी, शिव सोनकर, गौतम साहू ,नमन देवांगन ,मनीष सारथी, सुखवाती बाई, ज्योत कुमार बाई ,नर्मदा बाई, भूपेंद्र साहू, सभी ने अपने-अपने बूथों पर जाकर लोगों को सदस्य बनाया।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.