विद्यार्थी परिषद ने स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर सीएमएस को ज्ञापन सौंपा
बलिया : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद बलिया के स्वास्थ्य विभाग में व्यापत बदहाल व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम मुख्य बिंदुओं पर फोकस किया और कहा कि अस्पताल में दलाल खुलेआम घूम कर गरीब मरीजों को ठगते हैं उनको तुरंत बाहर निकाला जाय। वार्डों की हालत बेहद खराब है, सर्जिकल वार्ड हो या अन्य वार्ड सभी वार्डों की स्थिति बहुत दयनीय है जगह जगह गंदगी का अंबार लगा है जिसे तुरंत साफ-सफाई की व्यवस्था किया जाए और मरीजों की देखभाल की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, मरीजों को पीने का साफ पानी मिले, साफ शौचालय हो, बैठने की व्यवस्था हो तथा ट्रामा सेंटर का मरीजों को पूर्ण रूप से लाभ मिले इसकी व्यवस्था की जाए साथ ही शहर में जितने भी अवैध रूप से नर्सिंग होम या निजी हॉस्पिटल संचालित हो रहे हैं उन पर तुरंत कठोर कार्रवाई करके बंद किया जाए और साथ ही साथ सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि ग्रामीण मरीजों को शहर न आना पड़े। प्रतिनिधिमंडल में अंकित ठाकुर, रंजीत, अंकित तिवारी, आदित्य, सौरभ और विशेष ओझा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : जे.पी.तिवारी


No Previous Comments found.