स्कूल चलो अभियान: बीडीओ और नवनियुक्त बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

बलिया : परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक रहे मौजूद रेवती बलिया क्षेत्र में शिक्षा के लोकव्यापीकरण और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार, 15 जुलाई 2026 को एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्री शकील अहमद एवं नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्री राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि खंड शिक्षा अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा बीती 8 जुलाई 2026 को कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत क्षेत्र में शैक्षिक गुणात्मकता और नामांकन वृद्धि की दिशा में यह पहला बड़ा आयोजन है। रैली के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और उन्हें नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।इस जागरूकता रैली में क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय एवं आवासीय विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में मुख्य रूप से कंपोजिट विद्यालय रेवती, कन्या कंपोजिट विद्यालय रेवती, कंपोजिट विद्यालय कुआं पेपर, कंपोजिट विद्यालय खारिक, प्राथमिक विद्यालय रेवती प्रथम व द्वितीय, कन्या प्राथमिक विद्यालय रेवती द्वितीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गगनभेदी नारों के साथ प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) श्री राजीव राय, श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, श्री सूर्यभान कुशवाहा एवं श्री संदीप तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती पुनीता देवी, श्रीमती ममता सिंह, श्री संजय कुमार, श्री राजन कुमार, श्री मदन जी, श्री रजनीश राय, श्री सुनील कुमार सिंह (दोनों), श्री रजनीश कुमार चौबे, श्री धीरज राय एवं श्री नारायण जी यादव सहित भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : विशाल साहू

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.