जब भाजपा नेता ही करने लगें ब्लैकमेल तो महिला कहाँ रहे सुरक्षित बलिया में BJP महामंत्री पर अश्लील वीडियो केस दर्ज

बलिया - के बांसडीह से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ भाजपा जिला महामंत्री आलोक सिंह और दो अन्य पर महिला का निजी वीडियो वायरल करने का संगीन आरोप लगा है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जिले के एक अन्य दिग्गज भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा है, जिसके बाद पुलिस पर तहरीर में संशोधन कराने का भारी दबाव बनाया जा रहा है।

 चार दिनों तक भटकने के बाद जब मामला आजमगढ़ डीआईजी तक पहुँचा, तब जाकर एफआईआर दर्ज हो सका. सत्ता की हनक, बड़े नेताओं के नाम छिपाने की साजिश और पुलिस की इस मिलीभगत ने साफ कर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा के सारे दावे केवल कागजी हैं।

रिपोर्टर - राजू गुप्ता

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.