द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ

बलिया : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ, बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया, जिससे संगठन में एकता और सामूहिकता की भावना दिखी।

इस अधिवेशन में श्री देवेन्द्र कुशवाहा को जिलाध्यक्ष, श्री आनन्द वर्मा को जिलामंत्री, श्रीमती अनिता सिंह को कोषाध्यक्ष, श्री प्रदीप मिश्रा को संरक्षक, श्री रविशंकर यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा श्री सौरभ रंजन और श्री शीतोष को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरिओम सिंह (प्रांतीय अध्यक्ष, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संघ, उत्तर प्रदेश) व विशिष्ट अतिथि श्री वेद प्रकाश पांडेय (जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बलिया) रहे।
इस अवसर पर अधिवेशन की शोभा बढ़ाने पहुंचे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इब्राहिमाबाद के प्रधानाचार्य श्री पन्ना लाल गुप्ता एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रसड़ा के प्रधानाचार्य श्री विजय शंकर राय भी उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री देवेन्द्र कुशवाहा एवं श्री शीतोष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में श्री विवेक कुमार (प्रांतीय महामंत्री), श्री दिग्विजय कुमार (मंडल मंत्री, लखनऊ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद), श्री विनोद कुमार मिश्र (जिलामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बलिया), श्री सुशील त्रिपाठी (मण्डल अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश), श्री जेपी सिंह (जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश), श्री राजेश रावत (जिलामंत्री, राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश), श्री जनार्दन यादव (प्रांतीय उपाध्यक्ष, श्रमिक संघ उत्तर प्रदेश), श्री दिनेश प्रजापति (जिलामंत्री, श्रमिक संघ बलिया) समेत कई पदाधिकारी व जनपद बलिया में संचालित समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थित रहे।
अधिवेशन का समापन उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें जिले के सभी प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी सम्मिलित हुए।

रिपोर्टर : आनंद दुबे

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.