टीo डीo कॉलेज के वर्ष 1996 - 1999 बैच के पुरातन छात्रों का एक समागम गत रात्रि आयोजित हुआ
बलिया : उत्साह से मना पुनर्मिलन समारोह बलिया स्थित मिड्ढा ग्राम सभा में टीo डीo कॉलेज के वर्ष 1996 - 1999 बैच के पुरातन छात्रों का एक समागम गत रात्रि आयोजित हुआ, जिसमें बलिया, गाज़ीपुर, मऊ एवं वाराणसी के सैकड़ों पूर्व छात्र प्रतिभाग किए l इस अवसर पर उस सत्र में बीo एडo के पुरातन छात्र रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी निर्भय नारायण सिंह एवं कोलकाता के बड़े व्यवसायी परमेश्वर सिंह के आगमन ने कार्यक्रम को और खुशनुमा बना दिया l कार्यक्रम मुख्यतया जलपान सत्र, परिचय सत्र, सम्मान सत्र, मनोरंजन सत्र एवं रात्रिभोज के साथ समापन सत्र आदि कई चरणों में सम्पन्न हुआ l कार्यक्रम के संयोजक विजय सिंह, टिंकू सिंह एवं मलय पाण्डेय द्वारा आए हुए सभी मित्रों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया l ज्ञात हो कि इस तरह का यह तीसरा आयोजन था जिसका उद्देश्य कॉलेज के दिनों के संस्मरण को याद करने एवं पुराने मित्रों को एक दूसरे के नजदीक लाना है l क्योंकि उन दिनों फोन का प्रचलन नहीं था एवं लम्बे समय तक सभी मित्र एक दूसरे से संपर्क में भी नहीं थे ऐसे समय में इस आयोजन ने सबको एक बार पुनः जोड़ने का काम करता है l निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में आकर बड़ा सुखद अनुभव हो रहा है, आप सभी अपने जीवन में सफल एवं सक्षम हैं, आपकी जरुरत समाज को है, जहाँ भी मौका मिले जरुरतमंदों की मदद अवश्य करें l परमेश्वर सिंह ने कहा कि ऐसा आयोजन आप सब प्रतिवर्ष आयोजित करें l टिंकू सिंह ने कहा कि आप सबसे मिलकर बचपन की यादें ताज़ा हो जाती हैं और उन लम्हों को एक बार फिर से जीने का मौका मिल जाता है l मलय पाण्डेय ने अपने गीत एवं गजल से शमा बांध दिया l विजय सिंह ने अपने शेर एवं कविताओं से महफिल में खूब वाहवाही लूटी l अखिलेश सिंह शक्ति, सुधीर राय, धर्मेन्द्र सिंह, किम्पू सिंह, अविनाश सिंह, काका पाण्डेय, सुधीर सिंह, बसन्त सिंह, डॉo अमित, सिद्धार्थ चौरसिया, अरुणेश जायसवाल, संजय चौरसिया, भरत वर्मा, दीपू सिंह आदि लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया l सब एक दूसरे से मिलकर आनंदित एवं प्रसन्नचित हुए तथा अगले साल पुनः मिलने के लिए उत्साहित दिखें l कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता विजय सिंह ने किया तथा मलय पाण्डेय एवं टिंकू सिंह ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया l
रिपोर्टर : अर्जुन कुमार
No Previous Comments found.