विधायक खेल प्रतिस्पर्धा में कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
बलिया : जनपद में आयोजित विधायक खेल प्रतिस्पर्धा में कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल एवं रेस प्रमुख रहे।
कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रेस प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रामप्रवेश पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों श्री कुलदीप यादव एवं श्री चंद्र प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से ही छात्र इस स्तर पर प्रदर्शन कर सके।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार सिंह जी एवं प्रबंधिका श्री मति रीता सिंह जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है और इसके लिए जितनी सुविधा चाहिए विद्यालय प्रबंध तंत्र उन्हें प्रदान करता रहेगा।
रिपोर्टर : आनंद दुबे

No Previous Comments found.