रविदास जयंती पर बलिया में श्रद्धा की एकजुटता, 12:30 बजे निकलेगी शोभायात्रा
बलिया - महान संत शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर बलिया में भक्ति,समरसता और श्रद्धा का एकसाथ सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी निरीक्षक व उपनिरीक्षक विनोद सरोज ने संत शिरोमणि के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रही और संत रविदास जी के समानता, मानवता और भाईचारे के संदेश को याद किया गया। वातावरण भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हो उठा। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह और अनुशासन दोनों देखने को मिले। जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से भव्य शोभायात्रा प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहा है और पूरे क्षेत्र में जयंती का उल्लास साफ नजर आ रहा है।
रिपोर्टर - राजू गुप्ता

No Previous Comments found.