एन०पी०एस०/यू०पी०एस० का प्रतिकात्मक विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में

बलिया - प्रदेश अध्यक्ष श्री क्रांति सिंह के आ‌ह्वाहन पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु के उपलक्ष्य पर एन०पी०एस० / यू०पी०एस० का प्रतिकात्मक विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में ओ०पी०एस० का पतंग उड़ाकर जनपद-बलिया द्वारा सांकेतिक कार्यक्रम कर अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाया। साथ ही यह भी संकल्प लिया कि जब तक हमारी पुरानी पेंशन बहाल नही होती तब तक हमारे सभी त्योहारों पर और सामाजिक कार्यक्रम में पुरानी पेंशन की मांग हमेशा उठती रहेगी। उ०प्र० चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि देश में एक संविधान है तो विधायक और सांसद को क्यों पेंशन दिया जा रहा है। जबकि बार्डर पर अर्धसैनिक बल,गांव में सफाई कर्मचारी,शिक्षक संघ 60 साल नौकरी करने के बाद भी पुरानी पेंशन नहीं मिल रहा है। सरकार से हमारी एक सांकेतिक रैली के माध्यम से रैली निकाल कर विरोध किया गया जिसके बाद प्रदेश में एक बड़ा आन्दोलन होगा। उ०प्र० बलिया के चतुर्थ श्रेणी के महामंत्री श्री विक्रमा जी यादव ने कहा कि देश-प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलना चाहिए। ये हमारा हक है। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री से मांग किया कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है। इसे हासिल करने तक संघर्ष जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट से टाउन डिग्री कालेज चौराहा तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने शिक्षक संघ,पंचायती राज जिन्दाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष गडवार रजिन्द्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष दुबहड़ शिवजी प्रसाद,ब्लाक अध्यक्ष बैरिया मुनीम राम,मंत्री फिरोज भाई,ब्लाक अध्यक्ष मुरलीछपरा दिलीप गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष सोहांव सुरेन्द्र राम,ब्लाक अध्यक्ष बांसडीह संजय यादव मंत्री विरेन्द्र साहनी,कमलेश यादव,गुप्तेश्वर यादव,भरत यादव,संजय यादव,श्रीभगवान यादव,आशा यादव,किरन देवी,शोभा देवी,चिन्ता देवी,सुशील कुमार,मीना देवी,बेबी देवी,इन्दू देवी,राम जी रावत,किशोर रावत,नरेन्द्र यादव,अवधेश यादव,प्रवीण मिश्रा,विजय शंकर कन्नौजिया,सुदर्शन यादव, कृष्णा राम,आत्मा प्रसाद वर्मा,विरेन्द्र कुमार राम,विरेन्द्र कुमार यादव,बड़क चौधरी,धन्नजय कुमार,शिवा हरि प्रसाद,धनमन प्रसाद,विजय वर्मा,अनील कुमार साह,राजकुमार यादव,मनीष कुमार योगेश कुमार मौर्या,श्रवण यादव,इमरान खान, सत्यनारायण गुप्ता,विरेन्द्र राम,राजू यादव आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - विशाल साहू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.