बलिया में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी CUCET–2026 लॉन्च: 50 करोड़ की छात्रवृत्ति से मेधावी छात्रों के लिए बड़ा सुनहरा अवसर

बलिया : बलिया के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में Chandigarh University, उत्तर प्रदेश ने CUCET–2026 पोर्टल लॉन्च करते हुए 50 करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। यह पहल खासतौर पर मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा और उज्जवल भविष्य से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है।

1- प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने कहा कि CUCET केवल प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि स्कॉलरशिप के जरिए छात्रों के सपनों को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में 2,000 से अधिक छात्रों को करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है।

2- यूनिवर्सिटी AI आधारित और स्किल-बेस्ड शिक्षा पर जोर देते हुए छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बना रही है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी के जरिए बेहतर प्लेसमेंट और करियर के अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

3- CUCET–2026 के माध्यम से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो छात्रों के लिए सस्ती, आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा का बड़ा मौका लेकर आई है।

कहां चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का उद्देश्य मेधावी छात्र पैसे के अभाव में ना रह जाए पीछे।

रिपोर्टर : राजू गुप्ता 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.