अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोर शोर के साथ मनाया गया

बलिया - मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल पचरुखिया में शनिवार को अंतरांट्रीय योग दिवस पूरे जोर शोर के साथ मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर विद्यालय में शिक्षक, छात्र एवं स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रांगण में योगाभ्यास किया। एम टी सी एस के शिक्षक रमेश सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को योगासन के बारे में बताते हुए योगाभ्यास कराया गया। लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ अंर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों, छात्रों एवं शिक्षकगण को संवोधित करते' हुए' विद्यालय के प्रधानाचार्य कुसुम लता सिंह ने बताया कि योगाभ्यास से शरीर एवं मस्तिष्क का वेहतर संतुलन स्थापित होता है। योगाभ्यास से न सिफ शरीर मजबूत होता है , बाल्कि हम मानसिक रूप से स्थिर एवं मजबूत होते है,इसलिए हम सबको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर यह प्रण लेना चाहिए कि हम आज जिस हर्पोल्लास के साथ इस योग अभ्यास सम्मिलित हुए है पूरे वर्ष योगाभ्यास को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाएंगे और अपने देश को स्वस्थ एवं निरोगी बनाएंगे। योगाभ्यास के इस कार्यक्रम में शरीर विभिन्न अंगों की मजबूती शरीर के विकारों को दूर करने एवं शरीर के विकास के लिए आवश्यक योगासनों के विषय में विस्तारपूर्वक बताते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुसुमलता सिंह प्रबंधक प्रेम किशोर रमेश सिंह अरविंद वर्मा अनिकेश राय, राजू यादव ,सूरज यादव, तन्नु दुबे अर्चना ओझा नेहा सिंह आलोक कुमार प्रदीप सिंह सुरेश शर्मा राजेश राणा दिनेश कुमार प्रियंका पाण्डेय आशा पाण्डे पूनम सिंह उदय यादव शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहें.
रिपोर्टर - अर्जुन कुमार
No Previous Comments found.