कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल सीसवार, बलिया की छात्रा श्रेया सिंह 98% प्राप्त करके जिला टॉपर बनी l
बलिया : कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल सीसवार, बलिया के विद्यार्थियों ने इस वर्ष (2025-2026)कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। टॉपर्स में शामिल--
1. श्रेया सिंह 98%,
2. सिदरा अंसारी 96.4%,
3. मनमोहन 96%,
4. रोहन 94%,
5. रुद्र प्रताप 94%,
6. सुमित भारद्वाज 94%,
7. सुप्रिया सोनी 92%,
8. पार्थ सिंह 92%,
9. शौर्य प्रताप मिश्रा, 92%
10. सुमित यादव 90%,
11. शांभवी सेठ 90%,
12. अनुज पाण्डेय 90%
अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आरo पीo पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, रीता सिंह , निदेशक अंशुमान सिंह,प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्टर : आनंद दुबे


No Previous Comments found.