तिरपाल से ढके महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे लोग

बलिया -महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर तिरपाल से ढकी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे विभिन्न दलों के नेताओं को पुलिस का सामना करना पड़़ा। इस बीच लोगों ने प्रतिमा के नीच पुष्प अर्पित कर वापस लौट गए। गौरतलब हो कि विगत कई माह से पूर्वांचल के सबसे सुंदर व विशाल महाराणा प्रताप की प्रतिमा वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम तिराहे पर स्थापित है, इसका उद्घाटन होना है, इस सिलसिले में लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया आजकल से हुई बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री के हाथों महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण होना है। इसके अलावा स्मारक पार्क को सुंदर बनाना है और लाइट की व्यवस्था करनी है। जिले में महाराणा प्रताप की प्रतिमा नहीं थी। यह पहली प्रतिमा है जो बलिया शहर में स्थापित है और इस प्रतिमा को लगाने के पीछे आज के नौजवानों को मांग रही है और उसी को देखते हुए इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है। थोड़ी विलंब हो रही है लेकिन इसका अनावरण शीघ्र ही होगा इसके बाद प्रतिमा और पार्क आकर्षक का केंद्र होगा। इस बीच करीब आधे घंटे तक प्रतिमा स्थल पर शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे।

रिपोर्ट - विशाल साहू

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.