जनपद के समस्त अधि0/कर्मचारीगण के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर सभी लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश

बलिया - मुख्य अतिथि  परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दया शंकर सिंह,नोडल IAS साहब सिंह,जिलाधिकारी  मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलिया में जनपद के समस्त अधि0/कर्मचारीगण के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर सभी लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया एंव योग के फायदें व दैनिक जीवन में निरन्तरता व अनुशासन लाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

आज पूरे विश्व में भारत की इस अमूल्य विरासत का सम्मान हो रहा है,योग प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है,बल्कि एक समग्र अभ्यास है जो मन,शरीर और आत्मा की शुद्धि करता है। यह आत्म-खोज,आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है। योग न केवल हमें अनुशासन और संतुलन सिखाता है, बल्कि जीवन को भी दिशा देता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त अधिकारीगण द्वारा सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया गया। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद बलिया के समस्त थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया एंव योग के फायदें व दैनिक जीवन में निरन्तरता व अनुशासन लाने हेतु प्रोत्साहित किया गया

रिपोर्टर - विशाल साहू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.