राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन रचेगा इतिहास, 51,000 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
बलिया - के गर्व का क्षण रांची दहेज प्रथा के खिलाफ चल रही देशव्यापी मुहिम को अब दो राज्यों के राज्यपालों का समर्थन प्राप्त हो चुका है। पहले त्रिपुरा के महामहिम राज्यपाल श्री नल्लू इंद्रसेना रेड्डी जी ने इस पहल का समर्थन किया, और अब झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी ने भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की है। राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के संस्थापक निदेशक एवं संयुक्त पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता जी को महामहिम राज्यपाल महोदय ने फोन पर वार्ता कर रांची राजभवन में सुबह 10:30 बजे शिष्टाचार भेंट के लिए आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान श्री गुप्ता ने राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि 30 अक्टूबर 2026 को मान्यवर श्री कांशीराम सांस्कृतिक स्थल, लखनऊ में 51,000 जोड़ों का विशाल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पूर्णतः दहेज मुक्त होगा और विश्व रिकॉर्ड की दिशा में एक कदम होगा। राज्यपाल श्री गंगवार जी ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि "यह आयोजन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। दहेज जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने के लिए 51,000 जोड़ों का सामूहिक विवाह एक मिसाल बनेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "त्रिपुरा के राज्यपाल महोदय के समर्थन के बाद झारखंड भी इस मुहिम से जुड़कर गर्व महसूस कर रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बेटी को दहेज मुक्त विदा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।" राज्यपाल ने आयोजन समिति को राज्य प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग और आशीर्वाद देने का आश्वासन भी दिया। श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि दो-दो राज्यपालों के समर्थन से इस मुहिम को राष्ट्रीय पहचान मिली है। यह कार्यक्रम समाज में समरसता, समानता और नारी सम्मान का संदेश देगा।
समारोह की प्रमुख विशेषताएं:
तिथि: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
स्थान: मान्यवर श्री कांशीराम सांस्कृतिक स्थल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
जोड़ों की संख्या: 51,000
आयोजक: राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन एवं संयुक्त पत्रकार संघ
मुख्य उद्देश्य: दहेज प्रथा के खिलाफ जनजागरूकता, सामाजिक समरसता और कन्याओं के सम्मान को बढ़ावा
आयोजन का स्वरूप: पूर्णतः निशुल्क, सरकारी सहयोग और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से
पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इच्छुक परिवारों से अपील है कि वे दहेज रहित विवाह के इस संकल्प से जुड़कर इतिहास का हिस्सा बनें। इस अवसर पर राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय कुमार यादव, श्री विनोद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
रिपोर्टर - अर्जुन कुमार
No Previous Comments found.