भाजपा कार्यालय गुंडरदेही में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

बालोद :  भाजपा मंडल कार्यालय गुंडरदेही में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई उनके फोटो पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ,मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे ,नगर पंचायत पार्षद हेमंत सोनकर, रोम लाल यादव ,सेवक महिपाल, शैल महोबिया, हरीश निषाद, संतोष नेताम,पूजा बिनझेकर, शंकर यादव ,टीकू निषाद , ख़ुटेरी सरपंच नमिता साहू,विनोद चंद्राकर,भारत साहू विजय यादव ,भूषण साहू , और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन जी ने डॉ अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि हम डॉक्टर अंबेडकर को संविधान के शिल्पकार के रूप में जानते हैं उन्होंने जीवन भर जातिवाद के खिलाफ संघर्ष  किया ,दलितों के उत्थान का संकल्प और लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए प्रेरित किया भारत जैसे विशाल और विविधता भरे देश के लिए संविधान बनाना एक बड़ी चुनौती थी।  जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।उनका जीवन संघर्ष का एक जीवंत मिसाल है हमें उनके जीवन से संघर्ष और चुनौती पूर्ण कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए एवं उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए ।

रिपोर्टर : रोमेंद्र कुमार सोनवानी

Leave a Reply



comments

  • No Previous Comments found.