गुंडरदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला महिला की आत्महत्या को दबाये जाने के मामले में सीएमएचओ ने लिया तत्काल संज्ञान

बालोद :  पुलिस को बगैर जानकारी दिए खुदखुशी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला का प्राथमिक उपचार और रेफर किये जाने के मामले को सीएमएचओ ने संज्ञान में लिया है। मामले में दोषी डाॅक्टर को सीएमएचओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल 14 जून को चंदनबिरही की रहने वाली महिला 35 वर्षीय महेश्वरी साहू ने जहर का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद महिला को गंभीर अवस्था में गुण्डरदेही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था। महिला का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन इसकी जानकारी न ही पुलिस को दी गई और न ही स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। पूरे मामले को लेकर  ने 10 जुलाई के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था और डाॅक्टर पर महिला की आत्महत्या को दबाये जाने के आरोप को खबर प्रकाशित कर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया था। खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आया विभाग जैसे ही  ने मामले पर खबर प्रकाशित किया उसके बाद बालोद जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल.उईके ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल गुण्डरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डाॅक्टहर पुष्पेन्द्र अग्रवाल को स्पष्टीकरण जवाब के लिए नोटिस जारी किया। अधिकारी ने माना डाॅक्टर ने की लापरवाही में खबर प्रकाशन के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.जे.एल.उइके ने माना कि डाॅक्टर पुष्पेन्द्र अग्रवाल ने गंभीर लापरवाही की है। जिसके चलते नोटिस जारी कर सिविल सेवा आचरण के विपरित दण्डनीय माना और डाॅ. पुष्पेन्द्र अग्रवाल को नोटिस जारी कर खण्ड चिकित्सा अधिकारी गुण्डरदेही के स्पष्ट अभिमत सहित स्पष्टीकरण जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। अगर जवाब संतोषप्रद नहीं होगा तो उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है।


रिपोर्टर : रोमेंद्र कुमार सोनवानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.