भाजपा मंडल अर्जुंदा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न

बालोद : भाजपा मंडल अर्जुंदा के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की मंडल स्तरीय कार्यशाला गुरुवार को ग्राम मोहंदीपाठ में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख शामिल हुवे। कार्यशाला में अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने की। वही वरिष्ठ नरेश यदु एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन सोनबरसा भी मंच पर उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष  विश्वास जीतू गुप्ता ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुवे अपने अध्यक्षीय भाषण में जिला भाजपा अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा मंडल अर्जुंदा के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जवाबदारी के साथ जिला के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। चाहे वह मन की बात का आयोजन हो या अन्य कोई भी निर्देश मंडल के प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम संपन्न हो रहे है।आज कार्यशाला में भी जो निर्देश कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा अक्षरसह उन निर्देशों का पालन भाजपा मंडल अर्जुंदा के प्रत्येक कार्यकर्ता करेंगे। कार्यशाला में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश यदु,जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन सोनवर्षा ने भी अपने विचार कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें।
कार्यशाला में मुख्यवक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते रहे हैं।उनका आत्मनिर्भरता का आह्वान देश में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा भारत के विभिन्न दार्शनिक स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास एवं भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण से पूरे देश में प्रतिध्वनित हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी उत्पाद खरीदने और दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया जा रहा है। लगातार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में काम किया है। उसका ही परिणाम रहा है कि कोरोना जैसी भयंकर महामारी के बाद पी पी ई किट और वैक्सीन का निर्माण भारत में होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। आज भारत स्वास्थ्य, सुरक्षा, विज्ञान,तकनीक, सहित विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर की दिशा में बेहतर ढंग से काम किया है। हम सब भी अपने आसपास के क्षेत्र में निर्मित वस्तुओं को प्रचारित कर उनकी खरीदारी करें ताकि देश का पैसा देश में रहे। आने वाली दिवाली में भी हमें विदेशी झालरों सहित विभिन्न सामानों का बहिष्कार कर लोकल की विचारधारा को जनता के दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यशाला में अतिथियों द्वारा भाजपा को मजबूत करने के लिए वर्षों से अपना योगदान देने वाले मंडलक्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता तालक देवांगन, पी. आर. खराँशु,मिश्री लाल, मनहारण साहू,गिरधर निषाद,झाडूराम देवांगन, रामहू साहू, फगवा निर्मलकर,उत्तम ठाकुर को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से महामंत्री रोशन अमृत,उपाध्यक्ष युगल बोरकर, डॉ दौलत देशमुख,संजय साहू, सरिता ठाकुर मंत्री सावित्री शर्मा,त्रिवेणी सिन्हा नेम चुम्मन साहू, शक्ति केंद्र संयोजक पालेश्वर देशमुख, परमानंद देवांगन,निरंजन साहू, तेजराम साहू,हरीश साहू,सुनील बेलचंदन,रितेश देवांगन,सतीश साहू,संतोष तारम, बुनकर प्रकोष्ठ सह संयोजक लखन देवांगन,नरोत्तम साहू,उमेश देवांगन, हुमन सिन्हा, दोगेंद्र सेन,भारती साहू,सुरेंद्र देवांगन, हिंसा साहू, बीरेंद्र देवांगन, गविंद्र साहू, ओंकार सिन्हा,पीयूष गोगड़,आमीन साहू, सुशीला देवांगन,मनुज साहू, प्रीतम निर्मलकर,ज्ञान ठाकुर, विनोद सिन्हा, रमेश सोनी, दिलीप कुमार, बारातू साहू,केवल साहू, दीपा प्रधान, पारख साहू, दिगेन्द्र साहू,भूषण देवांगन, त्रिलोक चंद्राकर, इंद्र बनपेला, बृजेश देवांगन, तेजप्रकाश,भुनेश्वर साहू,योगेंद्र देशमुख,बाबा देशमुख, मुकेश ठाकुर,राजू सिन्हा, ठाकुर राम,हुनेश कुमार,बृजलाल साहू, भोला वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पंकज चौधरी व आभार उपाध्याय संजय साहू ने किया।

रिपोर्टर : रोमेद्र कुमार सोनवानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.