जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए यज्ञदत्त शर्मा,कही ये बात
बालोद - जिला मुख्यालय BALOD में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री यज्ञदत्त शर्मा शामिल हुए। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज जी नाग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए श्री शर्मा ने आदिवासी समाज के योगदान को याद किया। उन्होंन कहा जनजाती उत्थान को संकल्पित होकर CM श्री विष्णुदेव साय सरकार कार्य कर रही है। आयोजन में शामिल BJP के प्रदेश प्रवक्ता श्री देवलाल ठाकुर ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस वह शंखनाद है, जिसने नई पीढ़ी को वीर जननायकों के बलिदान, शौर्य और साहस से परिचित कराया है। प्रदेश में जनजातिय कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.