नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
बालोद : BJP के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज BALOD में राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इनमें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार शामिल हैं।
BJP के वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों में पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने प्रेरित किया।
मुलाकात के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने स्पष्ट किया कि एसआईआर किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग करना चाहिए।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.