पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ यज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण का आयोजन

बालोद - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में परम् वंदनिया माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष अखण्ड दीप तथा परम् पूज्य गुरुदेव के तप के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम जेवरतला में दो दिवसीय शक्ति संवर्धन पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ यज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ  हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर सरोज साहू गोमती साहू दीप प्रज्वलित कर मंगल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें ग्राम जेवरतला के प्रज्ञा महिला मंडल एवं क्षेत्र की पीला वस्त्र धारी बहनों एवं माताओं ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर गीत संगीत के साथ वरुण देव कीआवाहन पूजन कर गांव की गलियों में भ्रमण करते हुवे  यज्ञ स्थल पर देव कलश की आरती पूजा की गई ।देवमंच पर ब्रह्म वादनी बहनों की टोली नायक चम्पेश्वर  साहू  द्वारा परमपूज्य गुरु देव, परम वंदनिया माताजी का दिव्य संदेश सुनाए तथा भारतीय संस्कृति ,सनातन संस्कृति एवं विभिन्न संस्कार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित चम्पेश्वर साहू लेखराम साहू  डॉ गोपाल साहू  वरुण कुमार साहू  डोमन   साहू थे। पावन प्रज्ञा पुराण कथा में व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण समाज निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यज्ञ एवं गायत्री मंत्र की महिमा की विस्तृत जानकारी दी। सायंकालीन दीप महायज्ञ में उपासना साधना आराधना पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि के रूप में मानसिंह साहू अध्यक्ष तहसील साहू गुण्डरदेही क्षेत्र के जनपद सदस्य डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ  ग्रामीण जन अपने घरों से दीप लेकर शामिल हुए। और वेद मंत्रों के साथ नव युग के की स्थापना, मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लिए दीप जला कर माहआरती किया गया।इस अवसर पर मानसिंह साहू ने कहा की सभी को गुरुदेव की मार्गदर्शन पर चलना चाहिए और अपने परिवार को सुख में रखने के लिए हमें गुरु बनाना बहुत जरूरी है सभापति जनपद पंचायत गुरुर डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने कहा गायत्री मंत्र में ही बहुत बड़ी शक्ति है जो व्यक्ति रोज गायत्री मंत्र का जप करता हैं उनका भविष्य उज्वल बन जाता है। गुरु और शिष्य की अत्यधिक रिश्ता है जिसमें गुरु अपने तप साधना का पुण्य शिष्य को प्रदान करता है । गायत्री परिवार प्रज्ञा महिला मण्डल एवं समस्त ग्राम वासी जेवरतला के परिजन दीप यज्ञ में शामिल हुवे। द्वितीय दिवस प्रातः 10बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ जिसमें डॉ हरिकृष्ण गंजीर रुखमती गंजीर डॉ राकेश सार्वा राजकुमारी सार्वा रुखमणी युवराज साहू  गुलशन साहू थेविभिन्न संस्कार हुए। 1 पुंसवन संस्कार 15विद्यारंभ संस्कार 10मुंडन संस्कार 11दीक्षा संस्कार 1अन्नप्रासन संस्कार एक नामकरण संस्कार किया गया। सभी परिजनों ने यज्ञ किया,अन्त में यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। तत्पश्चात आरती,समस्त देवशक्तियों की विदाई के साथ श्री चम्पेश्वर साहू द्वारा पाथेय संदेश के साथ टोली की बिदाई की गई। कार्यक्रम में संचालन श्री यशवंत साहू  किया। इस अवसर पर ग्राम जेवरतला के श्री दिनेश्वर साहू डॉ राकेश सार्वा नीलकंठ कुबेर खिलेंद्र सार्वा नरेंद्रसार्वा डॉक्टर मीना बाई सार्वा मोतीम सार्वा छबीला सार्वा दयालु राम साहू रामप्रसाद साहू नेमीचंद सार्वा हीरक मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू शंकर लाल साहू जोहनी साहू रामूलाल सिन्हा   शालिक राम साहू अनूसुईया साहू  एवं हीरक मंडल मोहारा के सभी ग्राम के अध्यक्ष गण एवं जेवरतला के समस्त माताएं भाईयों बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्टर - रमेश कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.