पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0: शीर्ष 10 पंचायतो में बालोद जिले के 05 पंचायत शामिल

बालोद : भारत सरकार द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 (पीएआई 2.0) का स्कोर कार्ड जारी किया गया है, जो सतत् विकास लक्ष्यों के 09 थीम पर आधारित है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में राज्य स्तर पर सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले शीर्ष 10 पंचायतों में बालोद जिले के 05 पंचायत झलमला, बागतराई, आनंदपुर, चिरचार एवं सोंहपुर भी शामिल है। उप संचालक पंचायत श्रीमती काव्या जैन ने बताया कि बालोद जिले के ग्राम पंचायत झलमला ने सभी थीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 78.77 अंक प्राप्त करते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान एवं एवं सर्वश्रेष्ठ पंचायत का दर्जा प्राप्त किया है। इसके साथ ही गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोरगहन (फु) ने थीम-04 पर्याप्त जल पंचायत में 90.71 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। 
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में राज्य स्तर पर इस उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पंचायत बनने पर ग्राम पंचायत झलमला की सरपंच श्रीमती चुम्मन ठाकुर एवं सचिव श्री रमेश निषाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ ही शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त करने वाले 05 पंचायतो के सरपंच ग्राम पंचायत बागतराई की सरपंच श्रीमती अनिता साहू, ग्राम पंचायत आनंदपुर के सरपंच श्री तेजराम साहू, ग्राम पंचायत चिरचार की सरपंच श्रीमती कचरा बाई साहू, ग्राम पंचायत सोंहपुर की सरपंच श्रीमती सीमा साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक (पाई 2.0) पोर्टल, पंचायतों के प्रगति पर नजर रखने, हस्तक्षेपों को प्राथमिकता देने एवं पारदर्शिता बढ़ाने तथा सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु बनाया गया है। पंचायतो द्वारा 13 लाईन विभागों के 141 डाटा बिन्दुओं पर डाटा संग्रह कर सत्यापित डाटा पोर्टल में इंद्राज कराया गया था। जिसके फलस्वरूप जिले के 05 ग्राम पंचायतों को यह उपलब्धि हासिल हुई है। 
 
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.