भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
बालोद : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पेंवरो ब्लॉक गुरुर जिला बालोद में रखा गया था एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में परम वंदनिया माताजी के जन्म शताब्दी 2026 एवं अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गायत्री परिवार हीरक मंडल धोबनपुरी के अंतर्गत ग्राम पेंवरो में श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा एवं पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया था जिसके प्रवचन करता शांतिकुंज प्रतिनिधि प्रज्ञा पुत्र आचार्य भोलेश्वर सिन्हा एवं उनके साथी प्रज्ञा पुत्र ने संगीत के माध्यम से कथा का वाचन किया प्रवचनकर्ता ने कहा सभी संस्कारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया और सभी जनों को गुरू बनाने की सलाह दिया दुसरा दिन पर संगीत प्रवचन प्रज्ञा पुराण कथा किया गया इस अवसरअतिथि के रूप में उपस्थित थे मुख्य अतिथि चंद्रिका गजीर सभापति जिला पंचायत बालोद अध्यक्षता अटनागर समन्वय गायत्री परिवार जिला बालोद डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर राजा रामकिशोर सरपंच निधी टुवानी समाजसेवी भूपेश गजीर डॉ गोपाल साहू बहुर सिंह साहू रामजी साहू थे कक्षा पांचवी से लेकर 12वीं तक के सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वालों विद्यार्थियों को ईनाम एवं प्रतीक चिह्न दिया गया इस अवसर पर अटनागर जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सभी बच्चों को दिलाना चाहिए यह एक सामान्य ज्ञान का परीक्षा है और जो भी प्रथम स्थान द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान आता है उसको ब्लॉक स्तर में ईनाम दिया जाता है डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने कहा कि हमें अपने जीवन में कोई ना कोई गुरु अवश्य बनाना चाहिए तब हमारा मुक्ति संभव है गायत्री मंत्र में बहुत बड़ी शक्ति है जो व्यक्ति गायत्री मंत्र का जाप करता है व्यक्ति जीवन में बहुत आगे बढ़ता है सभी माता और बहनों से निवेदन किया कि अपने-अपने बच्चों को अच्छा शिक्षा और संस्कार दे और उनके भविष्य बनाएं और हमेशा यज्ञ कार्यक्रम में भाग ले और भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सभी बच्चों को दिलाना चाहिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी बालाराम सोनवानी ब्लॉक प्रभारी नरेंद्र साहू शिक्षक नामदेव साहू शिक्षक डॉ गोपाल साहू इस अवसर एवं हीरक मंडल धोबनपुरी के समस्त गायत्री परिजन एवं ग्राम पेंवरो के समस्त वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.