शासकीय प्राथमिक शाला मोहारा में मेगा मीटिंग शिक्षक पालक और बच्चों का सम्मेलन

बालोद : कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्षता  मनहरण लाल साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति मोहारा विशिष्ट अतिथि तेशवरी नेताम सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा बोधराम हिरवानी शिक्षाविद छबिलाल धनकर अध्यक्ष शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहारा फलेश्वर अठभैया जी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मोहारा एवं साला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ  सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया  सभी अतिथियों एवं बालकों का स्वागत सम्मान किया गया उद्बोधन के माध्यम से मुख्य अतिथि डॉ  हरिकृष्ण गंजीर ने सभी पालकों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जो इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और परीक्षा का समय बहुत कम है सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा गया बच्चों के प्रति पालकों को विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया अध्यक्ष मनहरन साहू जी ने कहा कि आप सभी को ध्यान लगाकर पढ़ाई करना चाहिए प्रधान पाठक महोदय जी ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासित रहने के लिए और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा गया भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का साला स्तरीय जो कक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है उन सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र  देकर सम्मान किया गया और सभी विद्यार्थियों को मार्कशीट प्रदान किया गया शिक्षक पालक और बच्चे एक साथ बैठकर बच्चों का अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम पालक के सामने बताया गया और जिसका नंबर काम है उसको हिदायत दिया गया कि आप अपनी पढ़ाई में अच्छे से ध्यान दो और अच्छे अंक प्राप्त कर अपने स्कूल का और अपने मां-बाप का नाम रोशन करें डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर की ओर से बच्चों एवं बालकों को न्योता भोज खिलाया गया इस अवसर पर चंद्र किरण साहू सहायक शिक्षक टेक राम डहरे सहायक शिक्षक अगेश्वर कुमार साहू सहायक शंकर लाल साहू चंद्रहास नेताम श्याम लाल साहू वीरेंद्र कुमार साहू  एवं साला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य  समस्त पालक गण एवं समस्त शिक्षक गण एवं समस्त बच्चों बड़ी संख्या में उपस्थित  थे इस कार्यक्रम का संचालन टेकराम डहरे ने किया और कार्यक्रम का आभार अठभैया सर ने किया

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.