शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मोहारा में मेगा मीटिंग शिक्षक पालक और बच्चों का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन
बालोद : शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मोहारा में मेगा मीटिंग शिक्षक पालक और बच्चों का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर एवं अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहारा अध्यक्षता छबि लाल धनकर अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति मोहारा विशिष्ट अतिथि तेशवरी नेताम सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा बोधराम हिरवानी शिक्षाविद धनुष राम साहू विधायक प्रतिनिधि केशव राम धनकर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति मोहारा मनोज बंजारे सदस्य एवं साला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया सभी अतिथियों एवं बालकों का स्वागत सम्मान किया गया उद्बोधन के माध्यम से मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने सभी पालकों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जो इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और परीक्षा का समय बहुत कम है सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा गया छबीलाल धनकर ने कहा सभी विद्यार्थियों को अनुशासित रहने के लिए और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा गया शिक्षक पालक और बच्चे एक साथ बैठकर बच्चों का अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम पालक के सामने बताया गया और जिसका नंबर कम है उसको हिदायत दिया गया कि आप अपनी पढ़ाई में अच्छे से ध्यान दो और अच्छे अंक प्राप्त कर अपने स्कूल का और अपने मां-बाप का नाम रोशन करें इस अवसर पर डोमेन्द ठाकुर झामीन साहू धनेश साहू रोमलाल साहू एवं साला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य समस्त पालक गण एवं समस्त शिक्षक गण एवं समस्त बच्चों बड़ी संख्या में उपस्थित थे इस कार्यक्रम का संचालन ईश्वर राय सर ने किया और कार्यक्रम का आभार प्रभारी प्रधान पाठक शैलेंद्र कुल्हाड़े सर जी ने किया ने किया।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.