कलेक्टर ने शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूवार 12 फरवरी को  शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान श्रीमती मिश्रा ने महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य को निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी हेतु शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्राचार्य को महाविद्यालय परिसर को अनुकूलन शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.