श्रीमती प्राची विक्रम लालवानी बनी सिंधी महापंचायत महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष

बालोद : बालोद शहर के भक्त माता कर्मा कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष, पूर्व शहर भाजपा मंडल की मंत्री एवं जूनियर डीपीएस की प्राचार्या श्रीमती प्राची विक्रम लालवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की महिला विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सिंधी समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्रीमती प्राची विक्रम लालवानी प्रारंभ से ही समाज सेवा एवं भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। समाज के प्रति उनकी निष्ठा, परिश्रम एवं समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए महापंचायत के संरक्षक श्री चंद सुंदरानी जी की सहमति एवं अध्यक्ष श्री अमर गिद्वानी जी की अनुशंसा पर, महासचिव श्री जितेंद्र बड़वानी तथा महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती भावना कुकरेजा द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई। महापंचायत के प्रवक्ता श्री दिनेश आठवानी ने उक्त जानकारी प्रदान की।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.