भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बलौदा बाजार के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया

बलौदा बाजार : ए आई  समिट भारत मंडपम नई दिल्ली में युवा कांग्रेस द्वारा शर्ट उतारकर नंगा प्रदर्शन किया विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष श्री द्वारिका वर्मा जी के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन तथा राहुल गांधी का पुतला दहन किया एवं नारेबाजी हुई जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां लोकतांत्रिक पारंपरिक एवं सार्वजनिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं की रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाया जाए और राहुल गांधी को देश से माफी माँगनी चाहिए उक्त प्रदर्शन में उपस्थित विजय केशरवानी, मणिकांत मिश्रा, पुरुषोत्तम साहू ,बालकरण सिंह ठाकुर, रोहित वर्मा, राहुल सोनी, रितेश श्रीवास्तव, वासु ठाकुर ,वेदांत रजक, लोकनाथ जायसवाल, पुरोहित वर्मा, राहुल अग्रवाल, दुर्गेश साहू, देव सिंह वर्मा, तुकाराम साहू, तेजराम ध्रुव, दुलार वर्मा, जहर सिंह ध्रुव, केजराम ध्रुव, मोहना वर्मा, शिव यदु, कोमल साहू, हेमंत साहू, जितेन वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर :  बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.