पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी हेतु जिला कार्यशाला आयोजित
बालोद : भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महाअभियान को सफल बनाने हेतु जिला भाजपा पूरी तरह सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व तथा जिला प्रशिक्षण महाअभियान टोली के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला संपन्न होगी। टोली के सदस्यों में महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव एवं सौरभ लुनिया, अश्वनी यादव, नंदकिशोर शर्मा, तोमन साहू एवं निशा योगी शामिल हैं।
कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की टीम को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित, प्रभावी एवं सफल बनाया जा सके।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे—
श्री यशवंत जैन – भाजपा प्रदेश महामंत्री
श्री अमित चिमनानी – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
श्री भरत भमनानी – भाजपा प्रदेश आईटी सेल
श्री हेमंत पाणिग्रही – भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक
श्रीमती संध्या परगनिया – बालोद जिला भाजपा प्रभारी
जिला भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण कार्यशाला को सफल बनाने के लिए पूर्णतः सक्रिय एवं समर्पित हैं।
कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.