25 लाख किसानों के खातों में 10,000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक भुगतान-चेमन देशमुख
बालोद : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भाजपा घोषणाओं की नहीं, बल्कि परिणामों की राजनीति करती है। प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित कर सरकार ने अपने संकल्प को सिद्धि में बदल दिया है।
जिला अध्यक्ष देशमुख ने कहा कि जहां पूर्ववर्ती सरकारें किसानों को केवल आश्वासनों और भ्रम में उलझाए रखती थीं, वहीं साय सरकार ने सत्ता में आते ही किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आज किसानों के खातों में बिना बिचौलियों और बिना किसी देरी के राशि पहुंच रही है — यही सुशासन का वास्तविक स्वरूप है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णायक नेतृत्व और स्पष्ट नीयत के कारण प्रदेश की दिशा और दशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। यह ऐतिहासिक निर्णय किसानों के लिए एक साथ होली और दिवाली जैसा उत्सव लेकर आया है। पूरे प्रदेश में उत्साह, विश्वास और गर्व का वातावरण है।
जिला महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव व सौरभ लूनिया ने प्रदेश के युवा एवं दूरदर्शी वित्त मंत्री ओपी चौधरी की भूमिका को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि उनके मजबूत वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी प्रबंधन के कारण इतनी बड़ी राशि का सुव्यवस्थित और त्वरित भुगतान संभव हो पाया है। यह इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व ईमानदार और संकल्पित हो, तो संसाधनों की कोई कमी नहीं रहती।
महामंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग किसानों के नाम पर केवल राजनीति करते थे, वे आज इस ऐतिहासिक निर्णय से निरुत्तर हैं। साय सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसान सम्मान केवल भाषणों से नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों और प्रभावी क्रियान्वयन से मिलता है।
दोनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिला एवं जनपद मुख्यालयों में किसानों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अन्नदाता के स्वाभिमान और सम्मान का उत्सव है। बालोद जिले के 1लाख 48 हजार किसानों के खाते में 511 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया है
अंत में महामंत्रीयों ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, युवा और गांव के सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.