जिले में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो होली त्योहार: सीईओ चंद्रवंशी
बालोद : निर्विघ्न रूप से त्योहार का आयोजन सुनिश्चित करने हेतु राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने प्रेम, भाईचारा, आपसी सद्भावना एवं रंगों का पर्व होली त्योहार का बालोद जिले में निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चंद्रवंशी आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में होली त्योहार बिना किसी अवरोध के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे समय मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। जिससे कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के अप्रिय स्थिति निर्मित होने के पूर्व उसकी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। बैठक में श्री चंद्रवंशी ने समय-सीमा के प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा भी की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को समय-सीमा के प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, श्री नूतन कंवर एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों में आम जनता से प्राप्त शिविरों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित की जाए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी विभाग प्रमुखों को शिविर में शामिल सभी ग्रामों को सूचीबद्ध कर संबंधित ग्रामों के प्रमुख मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री चंद्रवंशी ने जनसमस्या निवारण शिविरों में राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा आदि समस्याओं का अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होेंने 13 मार्च को बालोद विकासखण्ड के ग्राम पोण्डी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होने की भी जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को 13 मार्च को ग्राम पोण्डी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में श्री चंद्रवंशी ने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को कार्यालय में सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यालय में आने वाले लोगों से मुलाकात करने तथा कार्यालयीन नस्तियों के निराकरण एवं विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सभी अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक गुरूवार एवं शुक्रवार को फील्ड विजिट कर जमीनी स्तर पर अपने-अपने विभागों के कार्यों की जानकारी लेने तथा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। श्री चंद्रवंशी ने सभी विभाग प्रमुखों को राज्य शासन के निर्देशानुसार शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु वार्षिक कार्य योजना बनाकर 15 मार्च तक कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में श्री चंद्रवंशी ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में पहुँचने के बाद सुबह 10 बजे बायोमेट्रिक उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में पहुँचने के बाद सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से अपनी बायोमेट्रिक सुनिश्चित करने को कहा। श्री चंद्रवंशी ने ग्रीष्म ऋतु के आगमन के मद्देनजर जिले के आम नागरिकों को समुचित मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को समय पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यात्रिंकी विभाग के अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय तथा जल संसाधन सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे समय मुस्तैद रहकर समुचित मात्रा में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे कि आम नागरिकों को पेयजल से संबंधित किसी प्रकार के समस्याओं से जुझना न पड़े। बैठक में उन्होंने जिले के शत प्रतिशत शालाओं में कन्या शौचालयों के निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को 08 मार्च तक इसकी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। श्री चंद्रवंशी ने जिले के शासकीय चिकित्सालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अपने-अपने अनुविभागों के चिकित्सालयों में जीवनदीप समिति की बैठक भी आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चंद्रवंशी ने समय-सीमा की लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा भी की।
क्रमांक/1343/ठाकुर
रिपोर्टर : रमेश कुमार

No Previous Comments found.