सीईओ चंद्रवंशी ने जनदर्शन में 13 दिव्यांगों को प्रदान किया बैटरी चलित ट्राय सायकल ट्राय सायकल पाकर प्रसन्नचित हुए दिव्यांगजन

बालोद :  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने आज कलेक्टर जनदर्शन में चलने-फिरने में हो रही असुविधा के कारण ट्राय सायकल की मांग लेकर पहुँचे 13 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राय सायकल प्रदान किया। इस दौरान ग्राम रेंघई के दिव्यांग श्री जीवनलाल, ग्राम कुम्हली के दिलीप कुमार, ग्राम केलाबाड़ी के श्री गजानंद साहू, दल्लीराजहरा के संजू विश्वकर्मा, खेमिन, सावित्री साहू, लीला साहू, ग्राम बघमरा के झमित पटेल, ग्राम सोंहपुर की लता साहू, ग्राम परसाडीह के मुकेश कुमार, ग्राम सिवनी के हिरमोतिन निषाद, ग्राम सिकोसा के पीला साहू एवं ग्राम खुंटेरी के पुसऊराम साहू को बैटरी चलित ट्राय साइकल प्रदान किया। इस दौरान सीईओ चंद्रवंशी ने दिव्यांगजनों से उनका कुशलक्षेम पूछा और नया ट्राय सायकल मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। दिव्यांगनजनों ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जनदर्शन में पहुँचने वाले लोगों के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला प्रशासन की बेहतर व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
क्रमांक/1344/ठाकुर

रिपोर्टर : रमेश  कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.