कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की
बालोद : जिला प्रशासन द्वारा आज अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता श्री एसके बंड के जन्मदिन के अवसर पर जिले में पदस्थ इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित सभी अधिकारियों ने अपर कलेक्टर श्री कौशिक एवं कार्यपालन अभियंता श्री बंड के कार्यों एवं व्यवहार की सराहना करते हुए इसके सफल, सुदीर्घ, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम डौण्डी श्री सुरेश साहू, एसडीएम डौण्डीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुरूर श्री आरके सोनकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार कुमार

No Previous Comments found.